फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी को प्राण प्रतिष्ठा का मिला निमंत्रण, सफाई अभियान में भी किया योगदान

Fri, 05 Jan 2024 02:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। विहिप नेता ने उनके घर पहुंचकर उन्हें आमंत्रण पत्र दिया।
विज्ञापन
इकबाल अंसारी को दिया गया आमंत्रण पत्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के गजेंद्र सिंह ने इकबाल अंसारी के आवास पर पहुंच कर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया।

विज्ञापन


निमंत्रण पत्र मिलने के बाद इकबाल अंसारी ने कहा कि वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम में जरूर जाएंगे। भूमि पूजन के कार्यक्रम में भी उन्हें आमंत्रित किया गया था और वह शामिल भी हुए थे।

ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 22 जनवरी तक परिवहन निगम की बसों में बजेंगे राम भजन, दिए गए निर्देश, राममय होगा माहौल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टूटा रिकॉर्ड : नौ महीने में यूपी पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक , सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बना यूपी
विज्ञापन




इकबाल अंसारी ने रामकाज में योगदान करने के लिए अमर उजाला के सफाई अभियान में भी शिरकत की। हाथ में झाडू उठाकर इलाके में साफ सफाई की। उन्होंने कहा कि अयोध्या दुनिया की सबसे स्वच्छ नगरी बने हम सभी अयोध्यावासी यही चाहते हैं। अब यहां देश विदेश से लोग आ रहे हैं।



उन्होंने कहा कि अयोध्या विवादों को पीछे छोड़ चुकी है और अब नगर का विकास हो रहा है। वहीं, 2024 में किसकी सरकार बनेगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम कर रहा है। 2024 में वही केंद्र की सरकार बनाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें