फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल के कमरे में लटकता मिला आईआईएम छात्र का शव, मामले की जांच जारी

Wed, 15 Nov 2017 10:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सोहम मुखर्जी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) छात्र सोहम मुखर्जी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार शाम उसका शव हॉस्टल में अपने कमरे में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पाकर मड़ियांव इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि सोहन कोलकाता में जोधपुर कॉलोनी का रहने वाला था। वह आईआईएम लखनऊ से एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। शाम करीब पांच बजे आईआईएम प्रबंधन ने पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी। बकौल इंस्पेक्टर, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सोहन के कमरे में दरवाजे खुले हुए थे।

आईआईएम प्रबंधन ने सोहन के पिता निहरेंदु मुखर्जी को सूचना दे दी है। वह कोलकाता से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। सोहन के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छानबीन के लिए उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन और डायरी जब्त की गई है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर कमरे की छानबीन कराई गई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल बना गया है। साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इंस्पेक्टर का कहना है कि सोहन ने खुदकुशी की या उसके साथ कोई साजिश की गई है, इस बारे में छानबीन की जा रही है। अगर उसने खुदकुशी की है तो उसकी वजह क्या है? यह पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें