संवाद के आंगन में मिले आईआईएम लखनऊ के पुरातन छात्र
लखनऊ। आईआईएम लखनऊ ने अपने पुरातन छात्रों के लिए शनिवार और रविवार को दो दिवसीय संवाद-2025 कार्यक्रम आयोजित किया। इन दो दिनों के दाैरान विभिन्न बैचों और उद्योगों के स्नातकों ने विचारोत्तेजक चर्चाओं, संवादात्मक सत्रों और अनौपचारिक नेटवर्किंग के अवसरों की एक श्रृंखला के जरिये चर्चा की।
सम्मेलन के उद्घाटन में पूर्व छात्र मामलों के अध्यक्ष प्रो. राजेश ऐथल ने आईआईएमएल के पूर्व छात्र नेटवर्क को मजबूत करने की बात की। निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता ने हाल के बाजार विकास और भविष्य के नेताओं को आकार देने में पूर्व छात्रों की अंतर्दृष्टि के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में शिवकुमार रामास्वामी, आशीष नरूला, शुभम जैन,तेजस चौधरी, एस. श्रीनिवास, अंशिका माहेश्वरी, किरण शाह, मोहन प्रसाद, स्वप्निल एस. कुमार, अर्जुन माइने, अभिजीत सिंह, साक्षी भल्ला आदि ने विभिन्न सत्रों में अपनी बात रखी।