फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी जोन ने तबादले के बावजूद 3 साल से जमे पुलिसकर्मियों को दिया अल्टीमेटम़

Fri, 05 May 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईजी ए सतीश गणेश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ और फैजाबाद रेंज के 11 जनपदों में तबादलों के बावजूद तीन साल से जमे 2037 पुलिसकर्मियों पर आईजी जोन ए. सतीश गणेश की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने सभी कप्तानों को चौबीस घंटे के भीतर ऐसे पुलिसकर्मियों को रिलीव करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


आदेश के बाद बृहस्पतिवार शाम से पुलिसकर्मियों की रवानगी शुरू भी हो गई।आईजी ने बताया कि इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही और मिनिस्टीरियल स्टाफ के लोग व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दो से तीन साल पहले तबादला होने के बाद भी जुगाड़ और सिफारिश के बूते अपने-अपने जनपदों में रुके हुए हैं।

इसमें सबसे ज्यादा लखनऊ के हैं। किसी ने परिवार के सदस्य की बीमारी का हवाला दिया है तो कोई पारिवारिक परिस्थितियों की आड़ ले रहा था। ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की सूची बनाकर संबंधित जनपदों के पुलिस कप्तानों को चौबीस घंटे के भीतर उनकी रवानगी के आदेश दिए गए हैं। आईजी का कहना है कि अगर चौबीस घंटे के भीतर रवानगी न हुई तो संबंधित कप्तानों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


तबादले के बावजूद जमे पु‌ल‌िसकर्मी
इंस्पेक्टर    22
सब इंस्पेक्टर    36
हेड कांस्टेबल    360
कांस्टेबल    1496
मिनिस्टीरियल स्टाफ के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई (एल)    58
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी    65
विज्ञापन

अवैध गतिविधियों से दूर रहे एंटी रोमियो स्क्वॉयड 

डेमो
आईजी ने लखीमपुर में यूपी 100 सेवा की पीआरवी के सवारी ढोने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जोन के सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी 100 सेवा पुलिस महकमे की महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी योजना है।

इसके कुशल संचालन के लिए पुलिस का सक्रिय योगदान जरूरी है। आईजी ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड को अवैध गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने जोन के सभी 11 जनपद के कप्तानों से कहा कि वह एंटी रोमियो स्क्वॉयड के पुलिसकर्मियों को तबल कर उन्हें इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी करें। अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो कप्तान को भी जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें