यूपी सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार को पद से हटा दिया है। उन पर सोनभद्र में सरकारी जमीन को एक निजी कंपनी को गलत तरीके से देने के आरोप हैं।
शासन के अनुसार, पवन कुमार के खिलाफ जमीन के हेरफेर को लेकर आई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया है।
बता दें कि पूर्व आईएफएस एके जैन ने 2017 में आगरा के मुख्य वन संरक्षक रहते हुए योगी सरकार को पत्र लिखकर पवन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पत्र में बताया था कि वन विभाग का सचिव रहते हुए पवन कुमार ने एक निजी कंपनी को सोनभद्र में जमीन दी थी। जिसमें बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई थी।