फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: थायराइड की समस्या है तो सीमित करें पत्ता गोभी का सेवन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. कुशाग्र गौरव के मुताबिक, थायराइड की समस्या वाले व्यक्तियों को पत्ता गोभी के सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए। डॉ. कुशाग्र बुधवार को विभाग के स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे।
विज्ञापन


डॉ. कुशाग्र गौरव ने बताया कि पत्ता गोभी में सेलीसिलेट एसिड पाया जाता है, जो थायराइड ग्रंथि से हार्मोन बनने की प्रक्रिया प्रभावित करती है। इससे शरीर में थायराइड की कमी हो जाती है। यह समस्या बढ़ने पर घेंघा हो सकता है। बचाव के लिए आयोडीन युक्त नमक का ही सेवन करना चाहिए।

प्रदूषण से गंभीर हो सकती है समस्या


इंडोक्राइन सर्जरी विभाग के डॉ. कुलरंजन ने कहा कि प्रदूषण से भी थायराइड की समस्या गंभीर हो सकती है। इसलिए इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

सर्जरी की नई तकनीक से हर्निया का मरीज अगले दिन जा सकेगा घर

जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. केके सिंह ने बताया कि हर्निया के लिए अब नई तकनीक की सर्जरी मौजूद है। इसमें मरीज सर्जरी के बाद अगले दिन घर जा सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. अक्षय आनंद, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. गीतिका नंदा सिंह और डॉ. सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें