फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना सुरक्षा किट के लाइन पर काम करने गए तो निपटेंगे उपकेंद्र ऑपरेटर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली लाइनों पर काम के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। फरवरी में करंट से हुई कई दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने अब उपकेंद्र ऑपरेटर की जिम्मेदारी तय कर दी है।
विज्ञापन


इसके मुताबिक, लाइन पर फॉल्ट ठीक करने जाने वाले कर्मचारी के पास यदि सुरक्षा किट (हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट, अर्थ रॉड आदि) नहीं होगी, तो इसके लिए सीधे तौर पर ऑपरेटर को जिम्मेदार माना जाएगा। शटडाउन देने से पहले ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ जा रहा है। लापरवाही पाए जाने पर ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेटर को यह जांचना होगा कि कर्मचारी उसी लाइन पर काम करने जा रहा है, जिसका शटडाउन लिया गया है। यदि फील्ड में कोई कर्मचारी बिना बेल्ट या हेलमेट के काम करता मिला, तो संबंधित सब-स्टेशन ऑपरेटर पर गाज गिरेगी। यही नहीं, सभी जोनल मुख्य अभियंताओं को 440 वोल्ट से लेकर 33 केवी लाइन तक के कार्यों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

संविदा कर्मी नहीं संभालेंगे ऑपरेटर की कुर्सी

पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने स्पष्ट किया है कि उपकेंद्रों पर ऑपरेटर के पद पर केवल विभाग के नियमित तकनीकी कर्मचारी ही तैनात रहेंगे। वर्तमान में तैनात संविदा ऑपरेटरों को तत्काल हटाकर फील्ड कार्य में लगाया जाएगा। इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित कर्मियों से राजस्व या अन्य कार्यों के बजाय उनके मूल तकनीकी कार्यों में ड्यूटी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें