फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंगोत्सव में संस्कृत गीतों की मधुर प्रस्तुतियां

विज्ञापन
रंगोत्सव में संस्कृत गीतों की मधुर प्रस्तुतियां
विज्ञापन
लखनऊ। ज्योति कलश और संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गोमतीनगर स्थित आमोद आश्रम में 15 दिवसीय संस्कृत गीत कार्यशाला हुई। मंगलवार को कैफी आजमी प्रेक्षागृह में आयोजित समापन कार्यक्रम में आकाशवाणी की लोक गायिका आशा श्रीवास्तव के निर्देशन में 24 प्रतिभागियों ने सरस्वती वंदना, शिव वंदना और होली गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जगदानंद झा, डॉ. अभिमन्यु सिंह, अशोक बनर्जी और रश्मि चौधरी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। संस्था की अध्यक्ष प्रो. डॉ. उषा सिन्हा ने संस्कृत के प्रचार पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मी रस्तोगी, ज्योति किरण रतन, शक्ति श्रीवास्तव, कल्पना सक्सेना, जया श्रीवास्तव, रमा अग्निहोत्री और अपर्णा सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें