फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हो जाएं सावधान : चार बार से ज्यादा हुआ चालान, तो रजिस्ट्रेशन कैंसिल

Mon, 24 Jun 2019 07:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
challan
विज्ञापन

अगर ट्रैफिक नियम मानने की आदत नहीं है और कई बार चालान हो चुका है तो आदत बदल लें। क्योंकि अब चार या चार से अधिक बार यातायात नियम तोड़ने पर आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो सकता है। 

विज्ञापन


बताया गया कि एसपी ट्रैफिक के आदेश के बाद 574 दो व चार पहिया वाहन मालिकों की एक लिस्ट तैयार की गई है। इन्होंने चार या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियमों उल्लंघन किया है। ऐसा आरोप है कि यह वाहन मालिक यातायात नियमों को तोड़कर भाग रहे थे। ई-चालान के जरिए की गई सीमक्षा में सामने आया कि इन लोगों का कई बार चालान काटा जा चुका है। 

इस बारे में पुलिस अधीक्षक नगर (पूर्वी) सुरेश चंद्र रावत ने पत्र लिखकर लखनऊ के आरटीओ एके सिंह को उन लोगों की सूची भेजी है और रजिस्ट्रेशन रद्द करने की सिफारिश की है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि नियम तोड़ने वालों में कानून का डर बनाया जा सके।
विज्ञापन


साथ ही यह भी सिफारिश की गई है  कि पंजीकरण निरस्त होने के बाद यदि वे वाहन चलाते पाए गए, तो पुलिस ऐसी गाड़ियों को सीज कर लेगी और लावारिस मानकर जप्त कर सकेगी।

विज्ञापन

हाईकोर्ट की ओर से गठित ऑन रोड सेफ्टी ने कहा था कि तीन या उससे ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के वाहन पंजीयन रद्द किया जाए। इस कमेटी ने ऐसे वाहनों के पंजीकरण मोटर यान अधिनियम 1988 प्रक्रिया के तहत वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाना सही माना है। 

कार्रवाई के लिए यातायात कार्यालय से सूची जारी की गई। एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर ई चालान के जरिए दो व चार पहिया वाहन मालिक कई बार गलत दिशा में वाहन दौड़ाते हुए पकड़े गए। यहीं नहीं कई ऐसे भी गाड़ी मालिकों के ई चालान हुए है जो बिना हेलमेट व सीट बेल्ट गाड़ी चला रहे थे। ऐसे वाहन मालिकों ने चार बार से अधिक बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें