मांगों के निस्तारण के लिए ज्ञापन देते व्यापारी।
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम के जलकल विभाग को चेतावनी दी है। इसमें कहा, व्यापारी बिना पानी के इस्तेमाल के कर का भुगतान क्यों करें।
जलकल विभाग के सचिव शशि कुमार गुप्ता, मुख्य वित्त अधिकारी धर्मेंद्र सिंह के साथ महाप्रबंधक के कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को व्यापारियों की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा, 24 से ज्यादा बाजारों के व्यापारियों को जलकर विभाग से नोटिस दिया गया है। वह भी तब जब उन्होंने पानी का इस्तेमाल नहीं किया है। अफसरों ने बताया कि उत्तर प्रदेश जल संभरण व सीवर व्यवस्था अधिनियम 1975 के तहत यह कर है। व्यापारियों ने इसे आपातकालीन बता विरोध किया। लिखित में जवाब मांगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, आकाश गौतम, रमेश सिंह, राजीव कक्कड़, अनुज गौतम,दीपेश, गुप्ता, नितिन श्याम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।