फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सांस फूल रही है तो करा लें जांच, हो सकता है सीओपीडी

विज्ञापन
सीओपीडी।
विज्ञापन
लखनऊ। अगर आपको चलने-फिरने में सांस फूलती है, पुरानी खांसी रहती है या सीने में घरघराहट होती है, तो इसे उम्र का मामला समझकर नजरअंदाज न करें। यह सीओपीडी की बीमारी हो सकती है। समय पर जांच और इलाज से ही इससे बचा जा सकता है। ये जानकारी पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश ने विश्व सीओपीडी दिवस पर दी। प्रो. वेद प्रकाश ने बताया इस वर्ष का थीम है- बीमारी की जल्द पहचान एवं इलाज से जीवन होगा बेहतर।
विज्ञापन


प्रो. वेद प्रकाश ने बताया कि सीओपीडी फेफड़ों की ऐसी बीमारी है, जो धीरे-धीरे बढ़ती है और सांस लेना मुश्किल कर देती है। इसमें क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस और एंफाइसीमा जैसी स्थितियां शामिल हैं। पुरानी खांसी, सांस फूलना, घरघराहट, सीने में जकड़न, थकान और बार-बार सर्दी-जुकाम होना इसके मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में दुनिया भर में 50 करोड़ से अधिक लोग सीओपीडी से पीड़ित थे। भारत में ही 5.5 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं।
उन्होंने बताया कि यह दुनिया में मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण है। वर्ष 2019 में इससे करीब 32 लाख लोगों की मौत हुई थी। 2050 तक मरीजों की संख्या 60 से 65 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। धूम्रपान इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। भारत में करीब 40 फीसदी मामले धूम्रपान से जुड़े हैं। इसके अलावा चूल्हे-उपलों के धुएं, वायु प्रदूषण, फैक्टरियों की धूल-धुआं और बार-बार होने वाला श्वसन संक्रमण भी फेफड़ों को कमजोर करता है। चौंकाने वाली बात यह है कि दुनिया में एक-तिहाई मरीज ऐसे हैं, जो कभी धूम्रपान नहीं करते।
विज्ञापन

प्रो. वेद प्रकाश ने कहा कि सीओपीडी के इलाज में इन्हेलर सबसे कारगर है। पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन, ऑक्सीजन थेरेपी और जरूरत पड़ने पर सर्जरी की जाती है। धूम्रपान से पूरी तरह दूरी, प्रदूषण से बचाव, फ्लू और न्यूमोकोकल का टीका और नियमित व्यायाम ही सबसे बड़ा बचाव है। इस दौरान कार्यक्रम में प्रो. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. अनिल गुप्ता समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें