फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आप महिला हैं, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो 3 अगस्त को आइए अमर उजाला कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आप युवती या महिला हैं। आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है और आपका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपकी सुविधा के लिए अमर उजाला लाया है आसानी से लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का मौका। तीन अगस्त को डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लर्नर डीएल बनवाने के लिए शिविर लगाया जाएगा। ये शिविर सिर्फ युवतियों और महिलाओं के लिए है। यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे साइबर कैफे एक्सपर्ट आकाश एवं उनकी टीम लर्नर लाइसेंस बनवाने में मदद करेगी।
विज्ञापन


लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अपना आधार कार्ड लेकर आना होगा। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है, उसे साथ लेकर आना होगा। लर्नर डीएल बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये है, जो मौके पर ही जमा करनी होगी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लर्नर लाइसेंस बनवाने के बाद परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाता है। परमानेंट डीएल के लिए लर्नर डीएल बनने के एक महीने बाद और छह महीने से पहले आवेदन करना होता है। इस दौरान आवेदक को संबंधित आरटीओ आकर स्थाई डीएल की प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें