लोकनीति के कार्यक्रम में मंच पर एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजीत शासनी, संघ के वरिष्ठ प्रचारक राम मा
लखनऊ। लोकनीति संस्था की ओर से रविवार को एनबीआरआई के सभागार में चतुर्थ नानाजी देशमुख स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया। ‘संघ100 : समग्र विकास चिंतन’ विषय पर हुए व्याख्यान में एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजित शासनी मुख्य अतिथि और पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार अध्यक्ष रहे।
वरिष्ठ प्रचारक व लेखक राम माधव ने संघ के साै वर्ष के सफर को अद्वितीय बताते हुए कहा कि संघ को समझने के लिए उसके तपस्वी स्वयंसेवकों के जीवन को समझना होगा। आज संघ वटवृक्ष की तरह देश के विकास में योगदान दे रहा है और 140 करोड़ नागरिकों के बीच जनजागरण के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से किए जा रहे ‘’पंच परिवर्तन’’- स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सामाजिक परिवर्तन हैं।
संचालन दीप नारायण पांडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने दिया। कार्यक्रम
में लोकनीति निदेशक सत्येंद्र त्रिपाठी, विधायक प्रेम सागर पटेल, औधेंद्र पांडेय, कुंवर अभिषेक प्रताप, कैप्टन सुभाष ओझा समेत बड़ी संख्या में लोग माैजूद रहे।