फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कोहरे से निरस्त होंगी ट्रेनें तो परिवहन निगम चलाएगा बसें, निर्देश जारी

Sun, 18 Dec 2022 01:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अगर कोहरे के कारण ट्रेनें निरस्त होती हैं तो यात्रियों को मुश्किल नहीं होगी। उनके आवागमन के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कोहरे में ट्रेनें निरस्त होने पर यात्रियों के आवागमन के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ये निर्देश मुख्य रूप से उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा रेलगाड़ियों को निरस्त किए जाने पर दिए हैं।

विज्ञापन


निर्देशों के मुताबिक सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से शुरू होने वाली व मंडल से होकर रोजाना आने जाने वाली कई ट्रेनों को पूरी तरह से निरस्त किया गया है, उनके आवागमन के फेरे में कमी की गई है।

इसी क्रम में यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए परिवहन निगम द्वारा निरस्तीकरण के बाद पर्याप्त बसें चलाने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ ट्रेनें विशेष दिन पर चलती हैं और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से गुजरती हैं। ऐसे रूट पर भी निगम की ओर से बसें संचालित की जाएं, ताकि यात्रियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें