फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो गोमती किनारे बनेगा विश्वकर्मा मंदिर, जयंती पर फिर छुट्टी : अखिलेश

Sun, 22 Sep 2019 12:42 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर गोमती नदी के किनारे भगवान विश्वकर्मा का मंदिर बनाया जाएगा। विश्वकर्मा जयंती पर जो छुट्टी भाजपा सरकार ने खत्म कर दी है, उसे बहाल किया जाएगा। विश्वकर्मा समाज के तकनीक से जुड़े लोगों को प्राथमिकता के तौर पर लैपटॉप दिए जाएंगे। 17 अति पिछड़ी जातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहले दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अखिलेश शनिवार को सपा मुख्यालय में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की ओर से आयोजित विश्वकर्मा पूजा समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण और इंजीनियरिंग में भगवान विश्वकर्मा का महान योगदान रहा है। एक ऐसे समाज का निर्माण भी हो जिसमें एक-दूसरे का सम्मान, प्यार और सहयोग हो, सबको बराबरी का हक मिले। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा समाज को बहुत धोखा दिया है। विश्वकर्मा समाज का सहयोग मिला तो सन् 2022 में सपा की सरकार बन जाएगी।  

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना हो तो सभी जातियों की संख्या सामने आएगी। फिर उसी हिसाब से उसकी भागीदारी तय हो सकेगी। इस दौरान गोरखपुर के सभासद सौरभ विश्वकर्मा और पूर्व सभासद चंदन विश्वकर्मा ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र रहे मौजूद

समारोह में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह बब्बू समेत कई राज्यों के प्रतिनिधि और प्रदेश के विभिन्न जिलों के विश्वकर्मा समाज के प्रमुख लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम के संयोजक व अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें