लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त 38 कॉलेजों के 68 पाठ्यक्रमों की मान्यता विस्तार कराने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। 30 जून तक मान्यता विस्तार न करा पाने पर ये कॉलेज 68 पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2019-20 में दाखिले नहीं कर सकेंगे। लविवि ने इन कॉलेजों को मान्यता विस्तार कराने के लिए पहले भी पत्र जारी किया था।
शासन ने भी मान्यता विस्तारण के लिए 30 जून तक की अवधि निर्धारित की है। इसके बाद दाखिला लेना संभव नहीं होगा। लविवि के नियमों के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों के तीन और परास्नातक कक्षाओं के दो रिजल्ट जारी होने के बाद महाविद्यालय को स्थायी मान्यता लेना जरूरी होता है। कॉलेजों को स्थायी मान्यता तभी दी जाएगी जब वे मानकों पर खरे उतरेंगे। इसके लिए कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेजनी होगी।
सात साल के बाद हर हाल में जरूरी है स्थायी मान्यता
लखनऊ विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित योजना के तहत कॉलेजों को अधिकतम तीन साल के लिए मान्यता देता है। तीन साल के बाद मान्यता स्थायी करानी होती है। इसके लिए एक साल मौका और दिया जाता है। चौथे साल के बाद हर साल एक लाख रुपये जुुर्माने के साथ दाखिला लेने की अनुमति दी जा सकती है।
इसके बाद अगले तीन साल तक एक-एक लाख रुपये जुर्माने के साथ दाखिला लेने की अनुमति मिल सकती है। मान्यता लेने के सात साल के बाद कोर्स की मान्यता स्थायी न कराने पर दाखिले पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाती है। विवि ने इस साल मान्यता स्थायीकरण या फिर विस्तारण के लिए अंतिम तारीख 30 मई तय की थी। इसके बावजूद कई कॉलेजों ने अभी तक रिपोर्ट नहीं भेजी है। शासन ने मान्यता विस्तारण की अंतिम तारीख 30 जून तय की है। इसलिए लविवि ने भी कॉलेजों को 30 जून तक का अंतिम मौका दिया है।
देखें- इन कॉलेजों को देनी है स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट
इन कॉलेजों को देनी है स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट
अवध गर्ल्स कॉलेज : एम अंग्रेजी
नगर निगम डिग्री कॉलेज : बीए और बीकॉम
डॉ. आशा स्मृति महाविद्यालय : बी.लिब.
महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय : एमए शिक्षा शास्त्र
सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज : एमए अंग्रेजी, एमआईएच, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स, बीकॉम ऑनर्स
दुर्गा शिक्षा निकेतन बीकेटी : एमकॉम वाणिज्य, एमए समाजशास्त्र व शिक्षाशास्त्र
दुर्गा शिक्षा निकेतन महिला महाविद्यालय : एमए समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, एमकॉम वाणिज्य
इरम गर्ल्स कॉलेज : एमए गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स
रामाधीन सिंह डिग्री कॉलेज : एमकॉम वाणिज्य, एमकॉम व्यवहारिक अर्थशास्त्र, एमए समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र
शेरवुड कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट : बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स
वासुदेव मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज : बीकॉम
चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन : बीएससी,
सत्यानंद उच्च शिक्षा संस्थान : बीकॉम ऑनर्स
गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज : बीकॉम-एमएड
आईटीएम बीकेटी : बीबीए आईबी-बीकॉम ऑनर्स
अकबरी बेगम लॉ कॉलेज : एलएलबी और एलएलबी ऑनर्स
लखनऊ कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजुकेशन : बीबीए
आर्यकुल कॉलेज ऑफ एजुकेशन : एमजेएमसी
कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन : बीकॉम
एलएन एकेडमी महाविद्यालय : बीबीए
लाला महावीर प्रसाद ओम प्रकाश वर्मा कन्या महाविद्यालय : बीए, बीकॉम
वासुदेव डिग्री कॉलेज : बीएससी
स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज : बीए
शिवगंगा मेमोरियल डिग्री कॉलेज : बीए
राधेश्याम डिग्री कॉलेज : बीए, बीकॉम
केसीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन : बीए
रामा कॉवेंट महाविद्यालय : बीकॉम, बीए
राम दुलारी आलोक कुमार महाविद्यालय : बीए
आरडीएसजे लॉ कॉलेज : एलएलबी-एलएलबी ऑनर्स
बिमटेक डिग्री कॉलेज : बीबीए, बीकॉम ऑनर्स
पंडित मदन मोहन मालवीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज : बीए
एग्जॉन मांटेसरी गर्ल्स डिग्री कॉलेज : बीए, बीकॉम, बीएससी
सिटी वीमेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज : बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स
सिटी गर्ल्स कॉलेज : बीबीए, बीकॉम
नोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट : बीकॉम, बीबीए
सिटी लॉ कॉलेज : एलएलबी
बाबू सुंदर सिंह डिग्री कॉलेज : बीकॉम,
जकिस्थ एजुकेशन इंस्टीट्यूट : बीए-बीकॉम