फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त हो तो विकसित बने यूपी

विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय में कार्यशाला के दौरान महापौर, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में बृहस्पतिवार को कार्यशाला विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश- शताब्दी संकल्प 2047 का आयोजन किया गया। इसमें महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त हो जाएं तो यूपी आत्मनिर्भर व विकसित हो जाएगा। इस मौके पर पार्षदों ने भी सुझाव रखे।
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि स्कूलों की फीस कम की जाए या खत्म कर दी जाए। इसी तरह इलाज पूरी तरह निशुल्क मिलना चाहिए। इससे गरीब और अमीर दोनों को समान चिकित्सा व शिक्षा का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर ही विकसित लखनऊ, स्वस्थ लखनऊ और स्वच्छ लखनऊ का सपना भी साकार होगा।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बार 15वें वित्त आयोग से शहर को पर्याप्त बजट दिया है। विश्वास है कि लखनऊ उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा विकसित जिला बनेगा। मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय, जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन




ऑटो रिक्शा व्यवस्था पर सख्ती जरूरी

महापौर ने कहा, शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम दूर करने के लिए ऑटो रिक्शा व्यवस्था पर सख्ती करनी होगी। इनके रूट तय करने होंगे। यह भी कहा कि सीवर लाइन और पुरानी पेयजल लाइनों को अब शहर की बढ़ती आबादी के अनुपात में नए सिरे से बिछाना जरूरी हो गया है। महापौर ने दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की भी अपील की।



पार्षदों बोले- बच्चों को मिले स्किल डेवलेपमेंट की ट्रेनिंग

पार्षद सुशील तिवारी पम्मी ने कहा कि बच्चों को स्किल डेवलेपमेंट की ट्रेनिंग देनी चाहिए, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें। इसके साथ ही पुरानी सीवर लाइनों को बदला जाए। पार्षद राजीव बाजपेई ने कहा कि बिजली के खंभे टेलीकॉम कंपनियों के केबलों के बोझ से टेढ़े हो रहे हैं। इन तार को हटाया जाए।

नगर निगम मुख्यालय में कार्यशाला के दौरान महापौर, नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें