फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोई गलत काम करने की कोशिश करे तो पुलिस को बताएं

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।
विज्ञापन
लखनऊ। अगर स्कूल में शिक्षक या कोई आपके साथ गलत काम करने की कोशिश करे तो घबराए नहीं। उसका डटकर सामना करें और पुलिस से शिकायत करें। पुलिस आरोपी पर तत्काल कार्रवाई करेगी। हजरतगंज स्थित महिला थाने में तैनात दरोगा संध्या ने शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में राजकीय सैनिक इंटर कॉलेज की नौवीं की छात्राओं से ये बातें कहीं।
विज्ञापन

संध्या ने कहा कि घर में पढ़ाने के लिए आने वाले ट्यूटर भी बैड टच करें तो विरोध करें। ऐसा न करने पर उसकी हिम्मत बढ़ेगी। अगर कोई ऐसा आपकी सहपाठी के साथ करता हो तो उसकी शिकायत करना भी जरूरी है। पुलिस के सामने समस्या बताने में झिझक आए तो मां से बताएं। वह पुलिस से शिकायत करेंगी। आप 1090 वीमेन हेल्पलाइन और यूपी 112 पर भी शिकायत कर सकती हें।

किसी भी एप से चेहरा न करें स्कैन

महिला सिपाही शशिप्रभा ने कहा कि आप कभी भी किसी एप के जरिये अपना चेहरा स्कैन न करें। ऐसा करने पर जालसाज आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर ब्लैकमेल कर सकते हैं। ठग आपको डराएगा और धमकाएगा, लेकिन आपको घबराना नहीं है। संध्या ने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन

बंदी गृह को लेकर छात्राओं में दिखी उतसुक्ता
दरोगा ने छात्राओं को पूरे थाने का भ्रमण कराया। छात्राओं में सबसे अधिक उत्सुक्ता बंदी गृह देखने को लेकर थी। उन्होंने बंदी गृह देखने के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को भी जाना। स्कूल के शिक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षिका सुषमा पांडेय साथ मौजूद रहीं।

अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।

अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।

अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।

अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।

अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें