फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केबल ट्रेंच में आग लगी तो दो किमी दायरे में हो जाएगा अंधेरा

विज्ञापन
ट्रेंच से खंभे पर जा रही बिजली केबल
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित ट्रांसमिशन उपकेंद्र खुर्रमनगर से जाने वाली बिजली केबल के ट्रेंच (खाई) में अगर आग लग गई तो दो किलोमीटर दायरे तक अंधेरा हो जाएगा, क्योंकि ट्रेंच सूखे पत्तों और प्लास्टिक की पन्नियों से पट गई है। जिम्मेदार इसकी सफाई नहीं करा रहे।
विज्ञापन

सृष्टि और स्मृति अपार्टमेंट के अनुपम गुप्ता व विकास सिंह ने बताया कि एक दशक में कई बार कूड़े के चलते इस ट्रेंच में आग लग चुकी है, जिससे जबरदस्त बिजली संकट का सामना करना पड़ चुका है। ट्रेंच की सफाई के लिए नगर निगम और एलडीए के अधिकारियों को पत्र भेजकर कई बार अनुरोध किया जा गया, मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
सरगम अपार्टमेंट के अध्यक्ष अनुरोध कुमार राय के अनुसार, एलडीए के अपार्टमेंट में रहने वाले परिवारों पर अफसर और अभियंता ध्यान नहीं दे रहे। इस ट्रेंच में छह केबल सृष्टि, सरगम, स्मृति और जनेश्वर अपार्टमेंट को रोशन करने वाली हैं। इसके साथ ही सहारा एस्टेट कॉलोनी की बिजली आपूर्ति भी दो केबल से होती है। इस संबंध में जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि शनिवार को टीम भेजकर ट्रेंच का निरीक्षण कराएंगे।
विज्ञापन

400 मीटर लंबे ट्रेंच में 14 केबल

ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा ने बताया कि 400 मीटर लंबी ट्रेंच में जगह लगाए गए पटरे टूटकर गिर गए, जिसके अंदर से 14 केबल के जरिये बिजली आपूर्ति हो रही है। सरगम अपार्टमेंट के सचिव प्रवीण सिंह ने अंदेशा जताया कि अगर किसी ने सिगरेट पीकर सूखे पत्तों से भरी इस ट्रेंच में फेंक दी तो आग लगने से केबल क्षतिग्रस्त हो जाएंगे, जिससे 2200 से ज्यादा परिवारों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें