फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईईटी की टीम का हल्ट प्राइज के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) की एमसीए हीस्ट टीम का चयन हल्ट प्राइज की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र टीम लीडर गंगेश कुमार की अगुवाई में खुशी अग्रवाल, प्रतीक विश्वकर्मा और विकल्प कुमार ने इसके लिए क्वालीफाई किया है। संस्थान के इन्क्यूबेशन सेंटर की प्रो इंचार्ज प्रो. सीतालक्ष्मी ने बताया कि यह प्रतियोगिता आईआईटी मुंबई में 29 और 30 मार्च को होगी और यह 20 देशों में आयोजित की जा रही है, जिसमें विश्व से कुल 60 टीमों का चयन किया जाएगा। इन 60 टीमों को आगे ले जाने के लिए हल्ट प्राइज ऑनलाइन माध्यम से मेंटरशिप प्रोवाइड करेगी। फिर छह टीमें फाइनल में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

प्रो. सीतालक्ष्मी का कहना है कि विजेता टीम को हल्ट प्राइज एक मिलियन डॉलर का पुरस्कार प्रदान करेगी, जिससे उनके स्टार्टअप आईडिया को पंख मिल सके। निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने इस सफल प्रयास के लिए प्रो. सीतालक्ष्मी, डिप्टी इंचार्ज डॉ. पुष्कर त्रिपाठी, इन्क्यूबेशन मैनेजर संदीप कुमार, आईआईसी इवेंट कोऑर्डिनेटर अदीब उद्दीन अहमद, डॉ. अनुराग वर्मा और छात्रों की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें