फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईईटी को मिला स्वदेशी परम शावक डीएल कंप्यूटर

विज्ञापन
आईईटी को मिला स्वदेशी परम शावक डीएल कंप्यूटर
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन

लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी), लखनऊ को भारत में निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं वाला परम शावक डीएल कंप्यूटर मिला है। इसके माध्यम से संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) के क्षेत्र में शोध के साथ एआई कौशल विकास और नवाचार को भी बढ़ावा देगा।

देश में एआई-एमएल के क्षेत्र में फिलहाल अधिकतर विदेशी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होता है। इसे देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारतीय सॉफ्टवेयर और अन्य तकनीकों के विकास पर काम कर रहा है। इसी क्रम में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), पुणे ने परम शावक विकसित किया है। यह टेबल-टॉप सुपरकंप्यूटर डीप लर्निंग और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से जुड़े कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

परम शावक पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित है और देश में विकसित सॉफ्टवेयर पर काम करता है। आईईटी इसके माध्यम से भारतीय सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए एआई-एमएल में शोध के साथ कौशल विकास और नवाचार संबंधी कार्य करेगा। यह नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन से भी जुड़ा है, जिसका उद्देश्य भारत में आत्मनिर्भर डिजिटल संप्रभुता को बढ़ावा देना है।

आईईटी के सिस्टम मैनेजर अभिषेक नागर ने बताया कि आईईटी, एकेटीयू का पहला राजकीय संस्थान है, जिसे मंत्रालय की ओर से यह कंप्यूटर मिला है। फिलहाल इससे जुड़ी एक-दो मशीनें और दी जाएंगी। भविष्य में शोध के आधार पर संस्थान को अतिरिक्त सिस्टम भी मिल सकते हैं। इससे आईईटी नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन से जुड़ेगा और एआई शोध व कौशल विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन


64 जीबी रैम, 8 टीबी स्टोरेज
परम शावक में 64 जीबी रैम, 8 टीबी स्टोरेज, एनवीडिया पास्कल और 10 जीबीई नेटवर्क पोर्ट की सुविधा है। इसमें सी-डैक पीएस-बॉस ऑपरेटिंग सिस्टम, जीपीजीपीयू और जीपीयू कार्ड्स के साथ कंपाइलर, लाइब्रेरी और जॉब शेड्यूलर भी उपलब्ध हैं। यह एआई-एमएल, मौसम पूर्वानुमान, दवा खोज सहित विभिन्न प्रयोगों के लिए उपयोगी है। शिक्षा एवं शोध संस्थानों, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के पेशेवरों के लिए भी यह उपयुक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें