फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. अरविंदर सिंह बने आईडीए के नए अध्यक्ष

विज्ञापन
डॉ. अरविंदर सिंह इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। गोमतीनगरस्थित ह
विज्ञापन
डॉ. अरविंदर सिंह इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। गोमतीनगरस्थित होटल में हुई बैठक में वर्ष वर्ष 2025–26 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

वर्ष 2025–26 के लिए आईडीए लखनऊ शाखा की कार्यकारिणी में डॉ. अश्वनी मिश्रा को अध्यक्ष-निर्वाचित, डॉ. पंकज तनेजा और डॉ. अंकुर धवन को उपाध्यक्ष, डॉ. प्रज्ञा पांडे को मानद शाखा सचिव, डॉ. आंचल टंडन को संयुक्त सचिव, डॉ. राहुल पांडे, डॉ. शाजा हामिद और डॉ. विजय कुमार शाक्य को सहायक सचिव, डॉ. सुयश अग्रवाल को मानद कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। डॉ. नौशाबा तल्हा को काउंसिल ऑन डेंटल हेल्थ की प्रतिनिधि, डॉ. रमेश भारती को काउंसिल ऑन डेंटल एजुकेशन के प्रतिनिधि और डॉ. राकेश कुमार यादव को न्यूजलेटर संपादक चुना गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. के. के. गुप्ता, डॉ. सुगंधा अग्रवाल, डॉ. गुंजन यादव, डॉ. हरप्रीत सिंह छाबड़ा, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव, डॉ. हिमांशी सिंह तथा डॉ. राजीव कुमार सिंह शामिल हैं। स्थानीय शाखा से राज्य कार्यकारिणी के लिए भी प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया, जिनमें डॉ. आशीष कुमार खरे, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. प्रतीक चंद्रा, डॉ. मोहित सेठ, डॉ. राम औतार तथा डॉ. सुयश अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें