फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बजट न मिलने से लोकबंधु अस्पताल में आईसीयू बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में अग्निकांड के बाद से आईसीयू बंद है। नुकसान की भरपाई व मरम्मत के लिए मांगा गया 60 लाख रुपये का बजट न मिलने से आईसीयू का काम बंद है। उधर, चार बेड की अस्थायी आईसीयू से मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


300 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में 14 अप्रैल की रात दूसरे तल पर स्थित महिला वार्ड में आग लग गई थी। इससे आईसीयू समेत कई विभागों की ओटी में नुकसान पहुंचा था। घटना के डेढ़ माह बाद भी आईसीयू बंद है। वहीं, चार बेड की अस्थायी आईसीयू में बेड न मिलने पर मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ रहा है।



अस्पताल में 30 बेड की आईसीयू बनाने की तैयारी थी। अग्निकांड के बाद आईसीयू के निर्माण व अन्य उपकरणों के लिए करीब 60 लाख रुपये की मांग हुई थी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इसी माह बजट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण पूरा कराकर आईसीयू शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइल बनाकर शासन को भेजी गई है। निर्माण व उपकरण के लिए बजट मांगा गया है। इसी माह बजट मिलने की उम्मीद है।



- डॉ. संगीता गुप्ता, निदेशक, लोकबंधु अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें