फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लू न चलने से ठंडा पड़ा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को अब उमस से उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीते मई महीने में मौसम के उतार-चढ़ाव से इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर बुरा असर पड़ा है। कूलर व एसी समेत अन्य कूलिंग आइटमों की बिक्री आधी ही रह गई है।
विज्ञापन

शहर में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की चेन चलाने वाले कारोबारी राजेश सडाना बताते हैं कि कूलिंग आइटम का सीजन अप्रैल, मई और जून तक ही रहता है। मई में लू न चलने से कूलर का बाजार नहीं उठा। फ्रिज की बिक्री भी सामान्य रही। सूखी गर्मी में ही बिक्री ज्यादा होती है। देखते हैं जून में बाजार का क्या हाल रहता है। उन्होंने कहा कि अब बस एयर कंडीशन के बाजार से ही उम्मीद है। क्योंकि बारिश के बाद उमस बढ़ने से एसी की बिक्री बढ़ती है।
विज्ञापन


सिर्फ संस्थानों के ही ऑर्डर मिले
लखनऊ इलेक्ट्रिक मर्चेंट्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमनदीप सिंह बताते हैं कि एसी व कूलर के जो भी ऑर्डर मिले हैं वह संस्थानों से मिले हैं। घरेलू ग्राहकों की खरीदारी आधी से भी कम रही है। करीब 500 करोड़ के बाजार के कूलिंग आइटम का इस बार आधा कारोबार ही हो जाए, तो भी बड़ी बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें