फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रतिशत छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

Sun, 28 Jul 2013 03:07 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के लखनऊ चैप्टर द्वारा प्रत्येक वर्ग में पांच प्रतिशत मेधावी छात्रों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं संस्थान की परीक्षा में राष्ट्रीय मेरिट में प्रथम दस स्थान में आने पर छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
आईसीएसआई लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन राजीव कुमार ने इसकी घोषणा की। वह शनिवार को क्वींस इंटर कॉलेज में संस्थान के नए स्टडी सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि अगले सत्र से हर वर्ग के उत्कृष्ट अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, चैप्टर द्वारा शीघ्र छात्रों को कंप्यूटर एवं वित्त की विशेष वोकेशनल ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर अपना शहर लखनऊ कल्याण समिति के उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.आरपी मिश्र, सीएस अनुज तिवारी, चैयरमैन राजीव कुमार, लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के सचिव मधुसूदन गुलाटी एवं अन्य कंपनी सेक्रेटरी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें