फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईसीएसई व सार्वजनिक विद्यालय जीते

विज्ञापन
मुकाबले के दौरान ब्राइटलैंड (काली) और आईसीएससी (नीले) के खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। मार्टिन कप अंतर स्कूल फुटबॉल लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में आईसीएसई अंडर-19 नॉर्थ जोन और सार्वजनिक विद्यालय ने जीत दर्ज की। पहले मैच में आईसीएसई अंडर-19 नॉर्थ जोन ने एकतरफा मुकाबले में ब्राइटलैंड स्कूल को 4-0 से हराया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में सार्वजनिक विद्यालय ने सीएमएस महानगर को 2-1 से शिकस्त दी। ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में आईसीएसई टीम की ओर से हुजैफा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वें और 17वें मिनट में दो गोल दागे। इसके बाद दक्ष ने 24वें और रेशांत ने 29वें मिनट में एक-एक गोल कर टीम की एकतरफा जीत सुनिश्चित की।
दिन के दूसरे मुकाबले में सार्वजनिक विद्यालय के केशव ने 14वें मिनट में पहला गोल दागा। चार मिनट बाद सीएमएस के अयान ने बराबरी का गोल दागा। इसके बाद सार्वजनिक विद्यालय के करन ने 27वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 की विजयी बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान ब्राइटलैंड (काली) और आईसीएससी (नीले) के खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान ब्राइटलैंड (काली) और आईसीएससी (नीले) के खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान ब्राइटलैंड (काली) और आईसीएससी (नीले) के खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान ब्राइटलैंड (काली) और आईसीएससी (नीले) के खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान ब्राइटलैंड (काली) और आईसीएससी (नीले) के खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान ब्राइटलैंड (काली) और आईसीएससी (नीले) के खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें