फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईसीएसई और लामार्टीनियर ए को मिली आसान जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मार्टिन कप अंतर स्कूल फुटबॉल लीग में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में आईसीएसई और लामार्टीनियर ए ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में आईसीएसई ने इरम इंटर कॉलेज को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में लामार्टीनियर ने गुरुकुल अकादमी को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

पोलो ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मुकाबले में आईसीएसई टीम की ओर से देवाग्य ने 15वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद आयुष ने 27वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और आईसीएसई मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही।
एकतरफा रहे दिन के दूसरे मुकाबले में लामार्टीनियर ए के रसेल ग्लेन व्हाइट और बिशेष जंग शाह ने दो-दो गोल किए। इसके अलावा अहद और जोशाविया ने एक-एक गोल कर स्कोर को 6-0 तक पहुंचा दिया। गुरुकुल के खिलाड़ी पूरे मुकाबले में गेंद पाने के लिए तरसते नजर आए और एक भी गोल नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें