फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिडविंटर ने आरए बॉयज को हराया

विज्ञापन
मुकाबले के दौरान भिड़ते खिलाड़ी
विज्ञापन
लखनऊ। मिडविंटर ने आरए बॉयज को 3-0 से हराते हुए जिला फुटबाॅल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। एकतरफा रहे मुकाबले में मिडविंटर क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, जबकि दूसरी ओर आरए बॉयज के खिलाड़ी तालमेल के अभाव में पूरे समय संघर्ष करते दिखे।
विज्ञापन

चौक स्टेडियम में बृहस्पतिवार को खेले गए एकमात्र मुकाबले की शुरुआत से मिडविंटर क्लब के खिलाड़ियों ने हमलों की झड़ी लगा दी। छठे मिनट में गौरव ने साथी खिलाड़ी के पास पर शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक यह स्कोर कायम रहा।
दूसरे हाफ में भी मिडविंटर क्लब का दबदबा देखने को मिला, जबकि आरए बॉयज के खिलाड़ी जूझते रहे। खेल के 52वें मिनट में अमन ने आरए बॉयज की रक्षापंक्ति को भेदते हुए अंतर को 2-0 कर दिया। मैच का तीसरा और आखिरी गोल खेल के 58वें मिनट में आया, जब अमन ने मिले मौके को गोल के रूप में भुनाया।
विज्ञापन

इस दौरान आरए बॉयज के खिलाड़ी बेबस नजर आए और मुकाबला गंवा बैठे। लीग में शुक्रवार को दो मैच खेल जाएंगे। पहला मुकाबला अलीगंज स्पोर्टिंग बनाम एलडीए बी और दूसार मुकाबला डिवाइन क्लब बनाम एलडीए बी के बीच होगा।

मुकाबले के दौरान भिड़ते खिलाड़ी

मुकाबले के दौरान भिड़ते खिलाड़ी

मुकाबले के दौरान भिड़ते खिलाड़ी

मुकाबले के दौरान भिड़ते खिलाड़ी

मुकाबले के दौरान भिड़ते खिलाड़ी

मुकाबले के दौरान भिड़ते खिलाड़ी

मुकाबले के दौरान भिड़ते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें