फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी की बिजली से बन रही थी आइस क्यूब

Fri, 02 Oct 2026 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर की चेकिंग टीम ने बृहस्पतिवार को आइस क्यूब बनाने वाली इकाई में बिजली चोरी का खुलासा किया है। जांच में 13 किलोवाट लोड पर बिजली चोरी करना पाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि कल्याणपुर उपकेंद्र के तहत के 3/573 विकासनगर काॅलोनी निवासी विवेक कुमार द्विवेदी के परिसर में वैध कनेक्शन होने के बाद भी सीधे खंभे से केबल के जरिये बिजली चोरी पकड़ी गई। इनके वैध कनेक्शन को काट दिया गया। इसी तरह फूसू का पुरवा, लौलाई निवासी राम खेलावन यादव के यहां दो किलोवाट की चोरी मिली।
अमौसी जोन में हंसखेड़ा कांशीराम कॉलोनी निवासी विश्वनाथ भारती, प्रभाकर राव और काकोरी निवासी मोहम्मद आसिफ मीटर से पहले सर्विस केबल काटकर बिजली चोरी करते मिले। सभी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। महोना, बीकेटी निवासी सलीम, हकीमुद्दीन, शहरीन और आरिफ के खिलाफ भी बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

5000 उपभोक्ताओं की सुधरेगी बिजली
गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई गई है। अधिशासी अभियंता धीरज यादव ने बताया कि पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर हटाकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे सेक्टर-एक, बाघामऊ समेत आसपास के करीब 5000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें