लखनऊ। नियमित मानदेय, कैशलेस इलाज समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में ईको गार्डन में सात दिन से चल रहा बीसी सखियों का धरना सातवें दिन बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। विशिष्ट कॉरस्पॉडेंट महिला उत्थान समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहीं बीसी सखियों ने आउटसोर्स के माध्यम से काम लेने, सम्मानजनक नियमित मानदेय, पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, शासन से मिले 75 हजार रुपये के सपोर्ट फंड की माफी और आधार संशोधन का काम देने की मांग की थी। संस्था के संस्थापक उदय मिश्र ने बताया कि शासन के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। मांगों पर विचार कर एक माह में अवगत कराने का आश्वासन दिया गया है।