भारत सरकार की ख़ुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने निलंबित आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर के सुरक्षा खतरे को लेकर जांच शुरू कर दी है।
अमिताभ ने 12 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
ठाकुर ने कहा था कि उन्होंने प्रदेश सरकार से कई बार सुरक्षा मांगी, लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई।
गायत्री प्रजापति पर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराने और मुलायम सिंह की धमकी के बाद सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है।
इसी क्रम में आईबी अफसरों ने अमिताभ और नूतन से उनके घर पर मुलाकात कर जानकारी ली।