फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 14 से 17 दिसंबर तक मनाया जाएगा ‘आईएएस वीक’, जारी हुआ पूरा कार्यक्रम

Mon, 13 Nov 2017 11:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार आईएएस सप्ताह 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक मनाया जाएगा। सोमवार को आईएएस वीक का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 दिसंबर को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सम्बोधित करेंगे और दोपहर का भोज अपने आवास पर कराएंगे।
विज्ञापन


16 दिसंबर को राज्यपाल राजभवन में रात्रिभोज देंगे। 17 दिसंबर को आईएएस अधिकारियों और आईपीएस अधिकारियों के बीच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यह जानकारी आईएएस एसोसिएशन के सचिव आलोक कुमार ने दी।

यह होगा कार्यक्रम
14 दिसंबर- फोटोग्राफी प्रतियोगिता, फ़्लावर अरेजमेंट, चिल्ड्रेन क्विज, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता, सीएसआई, राजभवन कॉलोनी में डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम।
विज्ञापन


15 दिसंबर- वरिष्ठ अधिकारियों की तिलक हाल में कांफ्रेंस, मुख्यमंत्री की ओर से दोपहर का भोज, रात्रिभोज एमबी क्लब में और अधिकारियों की पत्नियों का भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम सीएसआई, राजभवन कॉलोनी में।

16 दिसंबर- वार्षिक अधिवेशन सीएसआई राजभवन कॉलोनी में, अधिकारियों की पत्नियों की बैठक मुख्य सचिव के आवास पर, राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम राजभवन में।
विज्ञापन


17 दिसंबर- केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आईएएस वर्सेस आईपीएस किक्रेट मैच और इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में सर्विस एट होम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें