फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' होस्ट करेगा यूपी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Mon, 13 Nov 2017 09:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
अगर सीएम योगी की अध्यक्षता वाली समिति ने मुहर लगा दी तो यूपी अब तक का पहला ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होस्ट करेगा। कार्यक्रम को 21 व 22 फरवरी को आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जबकि समापन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश का तीसरा एनआरआई दिवस का भी आयोजन होगा।

कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर सीएम योगी की अध्यक्षता वाली समिति को भेज दिया गया है। आयोजन समिति में उपमुख्यमंत्री व अफसर भी शामिल हैं। मामले पर जल्द ही बैठक होने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


यूपी के सीएम योगी अब तक कई बार प्रदेश को निवेश फ्रेंडली बनाने की बात कह चुके हैं। वहीं, पीएम मोदी की मौजूदगी को 2019 के चुनाव में भाजपा की रणनीति में यूपी की अहमियत के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इसके पहले मोदी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस लखनऊ में ही मनाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें