फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

Mon, 02 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा में सियासी घमासान के बीच शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के  कामकाज में बदलाव किया है। इनमें प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुधीर गर्ग को हटा दिया गया है। अपर मुख्य सचिव वन संजीव सरन को पीडब्ल्यूडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


वहीं, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चंद्र विजय सिंह को हटा दिया गया है। पीडब्ल्यूडी से हटाए गए सुधीर गर्ग प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाए गए हैं।

वहीं, पीडब्ल्यूडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी पाने वाले अपर मुख्य अधिकारी (वन एवं पर्यावरण) संजीव सरन के पास वाह्य सहायतित परियोजना के अलावा आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का भी जिम्मा है।
विज्ञापन


इसके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी महेश कुमार गुप्ता को प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के पद से हटा दिया गया है। अब वे प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण व विकलांग कल्याण तथा आयुक्त विकलांगजन के पद पर पहले की तरह बने रहेंगे। झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव पर्यावरण व निदेशक पर्यावरण बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें