फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सचिव सामान्य प्रशासन बनाए गए आईएएस अभिषेक प्रकाश, नियुक्ति विभाग ने जारी किया था बहाली आदेश

Sun, 15 Mar 2026 02:08 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बहाली के बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश को सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है। एक दिन पहले नियुक्ति विभाग ने बहाली आदेश जारी किया था। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
आईएएस अभिषेक प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया है। इन्हें सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है। शनिवार को बहाली को लेकर नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया था। आज यानी 15 मार्च से वह बहाल हो गए हैं।

विज्ञापन


बताते चलें कि इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ और 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था। उन पर सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें 20 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया था। हालांकि, फरवरी 2026 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले में साक्ष्य के अभाव में चार्जशीट रद्द कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें