फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रक्रिया को ताक पर रख गोंडा और फतेहपुर के डीएम को किया गया सस्पेंड: एसोसिएशन

Fri, 08 Jun 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
dm of fatehpur and gonda - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी आईएएस एसोसिएशन ने गोंडा के डीएम जेबी सिंह और फतेहपुर के डीएम कुमार प्रशांत को निलंबित किए जाने में तय प्रक्रिया का पालन न किए जाने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव राजीव कुमार से मिलकर दोनों अधिकारियों को बहाल किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव आलोक कुमार-तृतीय शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव कपूर, संजय भूसरेड्डी, अमित मोहन प्रसाद, नितिन रमेश गोकर्ण, हिमांशु कुमार, सुधीर गर्ग, भुवनेश कुमार, पार्थसारथी सेन शर्मा, अमित कुमार, पंकज कुमार आदि के साथ शाम को मुख्य सचिव से मिले।

एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्य सचिव को बताया कि आईएएस अधिकारियों के निलंबन को लेकर जो प्रक्रिया तय है, उसका इन दोनों अफसरों के निलंबन में पालन नहीं किया गया है। ऐसे में दोनों अफसरों का निलंबन वापस लेकर बहाल किया जाए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव से मुख्यमंत्री को सही तथ्यों की जानकारी देकर बहाल कराने की मांग की गई। मुख्य सचिव से मिलने के बाद एसोसिएशन के सचिव आलोक ने बताया कि मुख्य सचिव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें