आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर का कहना है कि अब वह यूपी के अफसरों द्वारा उनके खिलाफ की जा रही किसी भी कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे न ही प्रदेश शासन को किसी तरह का जवाब देंगे।
आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में भारत सरकार और गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। अमिताभ का कहना है कि मुलायम सिंह की खिलाफत करने के बाद से मामले ढूंढ़-ढूंढ़कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
अमिताभ का कहना है कि पूरा प्रशासनिक तंत्र उन्हें किसी भी तरह से सजा दिलाने में लगा है। ऐसे में इन अफसरों के सामने अपनी बात रखने का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके खिलाफ चल रही चारों विभागीय कार्यवाही किसी दूसरे राज्य को ट्रांसफर कर दी जाएं इसके अलावा उन्होंने अपना कैडर भी बदलने की बात कही।
अपने खिलाफ हो रही इन विभागीय कार्यवाहियों के विरोध में अमिताभ केंद्र सरकार को सूचित करके लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।