फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना राजनीति के अमेठी की महिलाओं और लोगों की सेवा करती रहूंगी : स्मृति ईरानी

Thu, 24 Oct 2019 01:21 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर बिना गांधी परिवार का नाम लिए बिना हमला बोला। कहा कि इस संसदीय क्षेत्र में आधी आबादी की बेहतरी के लिए कुछ नहीं किया गया। इससे महिलाएं उपेक्षित समझ रही हैं। अब ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना राजनीति के अमेठी की महिलाओं और यहां के लोगों के लिए सेवा करती रहूंगी। अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र खुलेगा। न्याय पंचायत स्तर पर जाकर बैंक किसानों को लाभ देंगे। स्मृति ईरानी सलोन विधानसभा क्षेत्र के रग्घूपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आयोजित ग्राहक संपर्क पहल कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान यह बातें कहीं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मेले में पहुंचकर मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान 4205 आवेदकों को कुल 101 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रायबरेली व अमेठी जिले के संसदीय क्षेत्र में 23 व 24 अक्तूबर को लगभग 20 बैंक व गैर बैंकिंग के सहयोग से ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ग्राहक संपर्क पहल की सोच के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि बैंक आज लोगों के घर घर जाकर उन्हें सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें