फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्में नहीं मिलीं तो टीवी में काम करने लगी : माही विज

विज्ञापन
साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री माही विज (दाएं) और अभिनेत्री रिशिता कोठारी। -अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। एक टीवी धारावाहिक की शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ आईं अभिनेत्री माही विज ने कहा कि उन्हें लखनऊ का खाना, यहां की तहजीब और जुबान बहुत पसंद है। इससे पहले भी कई बार लखनऊ आ चुकी हैं और हर बार बहुत सुखद अहसास होता है। कैसरबाग स्थित महमूदाबाद हाउस में अमर उजाला के साथ बातचीत में जब उनसे सवाल किया गया कि वे फिल्मों में क्यों नजर नहीं आतीं तो उन्होंने कहा कि उन्हेें फिल्में नहीं मिलीं तो टेलीविजन में काम करने लगीं।
विज्ञापन

बालिका वधू, लागी तुझसे लगन जैसे धारावाहिकों और नच बलिये, झलक दिखा जा और फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी शो में काम कर चुकीं माही विज ने बताया कि इस समय वे एक धारावाहिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी पृष्ठभूमि मुस्लिम समुदाय पर केंद्रित है जिसमें वे एक मां का किरदार निभा रही हैं। इस धारावाहिक में उनकी बेटी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री रिशिता कोठारी ने बताया कि उन्होंने अभिनय की अभी शुरुआत की है और अभी बहुत कुछ सीखना है। बॉलीवुड से ऑफर आएगा तो जरूर काम करना चाहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें