फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई का आई भी नहीं पता, हाथ से निकल गई नौकरी

Sun, 07 Dec 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अलीगंज सि्थत आईटीआई परिसर में शनिवार को लगे रोजगार मेले में आए युवा।  -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में शनिवार को आयोजित मेगा रोजगार मेला युवाओं की बुनियादी जानकारी के अभाव को उजागर कर गया। साक्षात्कार में शामिल करीब 70 युवाओं को न तो आईटीआई का पूरा नाम पता था और न ही अपने ट्रेड की जानकारी, जिसकी वजह से वे चयन प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ सके। कई युवाओं ने तो अपने सीवी में प्रशिक्षण और अनुभव को लेकर फर्जी विवरण तक दे दिया था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने यहां तक छूट दी कि आईटीआई का पूरा नाम और ट्रेड के बारे में जानकारी दें और नौकरी साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन

रोजगार मेले में फरीदाबाद–दिल्ली की एक निजी कंपनी की ओर से वाहन पार्ट निर्माण के लिए भर्ती की गई। फ्रेशर के लिए 15,000 और अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए 20,000 रुपये वेतन प्रस्तावित था। कंपनी प्रतिनिधि ने एक साथ 10 युवाओं से आईटीआई व सामान्य तकनीकी ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। इनमें से लगभग आधे युवक बुनियादी जानकारी तक नहीं दे सके। यही स्थिति टाटा मोटर्स, लखनऊ यूनिट के साक्षात्कार में भी देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कोर्स की बेसिक जानकारी से अनभिज्ञ थे। इस तरह अलग- अलग कंपनियों की ओर से हुए साक्षात्कार में 70 युवाओं का चयन बेसिक जानकारी के अभाव में नहीं हो सका।

स्किल गैप बढ़ा रहा युवाओं का ज्ञान संकट

राजकीय आईटीआई अलीगंज के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कई अभ्यर्थियों ने 3-4 वर्ष पहले प्रशिक्षण पूरा किया था लेकिन स्किल गैप के चलते वे प्रशिक्षण की अधिकांश तकनीकी बातें भूल चुके हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने तो निजी संस्थानों से जैसे-तैसे प्रमाणपत्र ले लिया लेकिन बुनियादी योग्यता तक नहीं रखते थे।
विज्ञापन


476 युवाओं को मिली नौकरी, वेतन 27,000 रुपये तक
आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार के अनुसार, मेगा रोजगार मेले में देश–प्रदेश की 33 कंपनियां शामिल हुईं। लगभग 1,500 उपलब्ध पदों के लिए हुए साक्षात्कार में 600 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे। इनमें से 476 युवाओं को चयनित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 10,000 से 27,000 रुपये वेतन, साथ में दोपहर का भोजन, ड्रेस और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह रोजगार मेला प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के तहत आयोजित किया गया था। इसमें क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग का सहयोग रहा।

अलीगंज सि्थत आईटीआई परिसर में शनिवार को लगे रोजगार मेले में आए युवा।  -संवाद

अलीगंज सि्थत आईटीआई परिसर में शनिवार को लगे रोजगार मेले में आए युवा।  -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें