फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नहीं, 11 हजार मुकदमों की भी परवाह नहीं : भाजपा अध्यक्ष

Thu, 21 Apr 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। सरकार 11 नहीं, 11 हजार मुकदमें लगा दे तो भी कोई परवाह नहीं है। अन्याय के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


कई जिलों का दौरा करने के बाद केशव प्रसाद बुधवार को राजधानी लौट आए। उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए पोस्टरों को उसकी खिसियाहट बताया।

कहा कि मोदी सरकार के दो साल कांग्रेस के 60 सालों पर भारी हैं। यूपीए सरकार की साजिशें दुनिया के सामने हैं। सरदार पटेल और डॉ. अंबेडकर के गौरवपूर्ण कामों को जन-जन तक ले जाने के प्रधानमंत्री के कामों से हताश-निराश दल भाजपा को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। जनता इसे अच्छी तरह समझती है। वह जानती है कि मोदी व अमित शाह की जोड़ी देश के विकास के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

एक-एक कार्यकर्ता लड़ेगा अन्याय व भ्रष्टाचार से

मौर्य ने कहा, भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन की लड़ाई लड़ता रहेगा। हम संगठन, पार्टी के कार्यक्रम व केंद्र सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। राजनीतिक दलों की कुटिल चालों का जवाब जनता खुद देगी और भाजपा को 2017 में प्रदेश की कमान सौंपेगी।

सिक्कों से तौलने पर मांगी माफी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने खुद को सिक्कों से तौले जाने के मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बुधवार को उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की गलतफहमी से हो गया। आगे से ऐसा नहीं होने पाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर सख्ती करते हुए पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर यह कहा है कि आगे से कहीं भी किसी नेता को सिक्के से तौलने का कार्यक्रम न रखा जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें