फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं अमेठी की जनता की दीदी हूं, यहीं बनवाऊंगी अपना घर: स्मृति ईरानी

Sun, 23 Jun 2019 11:05 AM IST
संदीप भट्ट अमर उजाला ब्यू्रो, तिलोई/इन्हौना (रायबरेली)
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी में एक समय ऐसा था जब सांसद पांच साल बाद नजर आते थे। जनता को मिलने के लिए उनसे दिल्ली जाना पड़ता था।

विज्ञापन


सांसद बोलीं कि गौरीगंज में जमीन चिह्नित कर ली गई है और अपना घर मैं यहीं बनवाऊंगी, ताकि अमेठी की जनता को समस्या बताने के लिए भागदौड़ न करनी पड़े। वे शनिवार को राजा विश्वनाथ इंटर कॉलेज तिलोई में शिलान्यास समारोह के दौरान बोल रहीं थी। 

उन्होंने कहा कि अमेठी में अब तक नामदारों का ही बोलबाला था, जो पैसे के बल पर चुनाव जीतते थे। लेकिन यहां की जनता ने इस बार नामदारों नहीं बल्कि कामगारों को चुना है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह गौरव की बात है कि मैं यहां की जनता की दीदी हूं और एक सांसद नहीं बहन के नाते आप सबकी सेवा करूंगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एंबुलेंस से बीमार युवती को भेजा अस्पताल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला तिलोई की ओर जा रहा था। अचानक कूरा गांव के पास एक युवती ट्राई साइकिल पर बैठी दिखी। परिवार के लोग भी उसके संग मौजूद थे। स्मृति ने युवती को देखते ही अपने वाहन को रुकवा दिया। स्मृति ने वाहन से उतरकर परिवार के लोगों से बात की तो पता चला कि युवती कूरा गांव के भीम नारायण की पुत्री आरती है।

आरती का कुछ समय पूर्व एक्सीडेंट हो गया था और अब वह अपने पैरों पर चलने से लाचार है। परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले हैं। इतना सुनते ही स्मृति ने अपने काफिले में शामिल सरकारी एंबुलेंस से युवती को जिला अस्पताल भेजवाया। इतना ही नहीं स्मृति ने परिवारीजनों से कहा कि कोई भी दिक्कत आए तो वे शाम को गौरीगंज में उनसे मिल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें