फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे खिलाफ एक भी दोष साबित हुआ तो सजा पाने को तैयार: आजम खान

Sat, 01 Apr 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
आजम खान (फाइल फोटो)
विज्ञापन
ब्यूरो/रामपुर। वक्फ बोर्ड की जमीन कब्जाने को लेकर लग रहे आरोपों पर सपा नेता आजम खान ने पलटवार किया है। उन्होंने दावा किया कि कहीं भी वक्फ संपत्ति पर कब्जा नहीं किया है बल्कि एक न्यूज चैनल बेबुनियादी आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। आजम ने कहा कि सरकार बड़े से बड़ा कमीशन बनाकर उनकी जांच करा ले। जांच में अगर दोष साबित हो जाए तो वह सख्त से सख्त सजा पाने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


रामपुर में मीडिया से बातचीत में आजम खान ने शिया मौलाना कल्बे जव्वाद, सूबे के राज्यमंत्री मोहसिन रजा और सेंट्रल वक्फ काउंसिल के मेंबर एजाज अब्बास नकवी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका किसी आतंकी संगठन से कोई ताल्लुक नहीं है। एक बार फिर उन्होंने चैनल पर बेबुनियाद आरोप लगाकर छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए चैनल माफी मांगे, वरना वह अदालत जाएंगे। 
विज्ञापन

'तालीम के मिशन को बर्बाद करना चाहते हैं लोग'

आजम खान (फाइल फोटो)
आजम खां ने कहा कि वक्फ बोर्ड ने गरीब बच्चों की तालीम के लिए वक्फ संपत्ति जौहर ट्रस्ट को दी है। उनका या उनके परिवार के किसी शख्स का वक्फ संपत्ति से कोई मतलब नहीं रखता। कल्बे जव्वाद, मोहसिन रजा और एजाज अब्बास नकवी अंग्रेजों के एजेंट मीर जाफर और मीर सादिक जैसा किरदार अदा कर रहे हैं। तीनों नकवी साहिबान नहीं चाहते हैं कि गरीब बच्चे तालीम हासिल कर सकें। किसी भी सियासी पार्टी ने गरीब बच्चों की तालीम की मुखालफत नहीं की। लेकिन, तीनों नकवी साहिबान गरीबों की तालीम की मुखालफत कर रहे हैं। तीनों तालीम के मिशन को बर्बाद करना चाहते हैं।

खुलासा किया कि कल्बे जव्वाद अपने दामाद को शिया वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनवाना चाहते थे। उनके दामाद पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, इसलिए उनके दामाद चेयरमैन नहीं बन सके। कल्बे जव्वाद दामाद को चेयरमैन न बनाने पर उनकी मुखालफत कर रहे हैं। आजम खां जज्बाती होकर बोले, उनका दामन पाक-साफ है। वह हर कुरबानी और हर बर्बादी के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें