लखनऊ में मेरा टाइम खत्म होने वाला है, आज मैं अपने रब के पास जा रहा हूं, जिनको दुनिया में रहना है वो कुछ भी करें, आप सबको आखिरी सलाम, अल्लाह हाफिज... यह मेसेज बकायेदारों को व्हॉट्सएप पर भेजकर विकासनगर के सेक्टर-सी निवासी बिजली मिस्त्री सैयद आदिल अहमद (45) ने बुधवार शाम घर में फंदा लगा लिया।
फहद ने बताया कि रुपये न मिलने से घर की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही थी। उनकी फीस जमा करने में भी पिता को दिक्कत हो रही थी। वह इस बात की पूरी कोशिश में लगे थे कि किसी तरह बकाया मिल जाए, पर ऐसा हो नहीं सका और अंत में पिता को जान देनी पड़ी।
फहद ने महिला सहित चार लोगों पर पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एसओ विकासनगर आलोक सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिली थी, पर परिजनों ने न तो कोई तहरीर दी और न ही कोई शिकायत की है। घरवाले शिकायत करते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।