फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरपोर्ट पर 13 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा गया

विज्ञापन
बरामद गांजा।
विज्ञापन
लखनऊ। एयरपोर्ट पर सोमवार को मस्कट से आए यात्री के पास से 13 करोड़ रुपये का 13 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

यह नशीला पदार्थ यात्री के जमा सामान में चॉकलेट के पैकेटों के भीतर छिपाया गया था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक जून को मस्कट से लखनऊ पहुंची उड़ान डब्ल्यूवाई-265 के यात्रियों की जांच के दौरान यह बरामद किया। वायु सीमा शुल्क के अपर आयुक्त जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामान में कुछ संदिग्ध दिखा। तलाशी में थैले से पांच बड़े चॉकलेट के पैकेट मिले। इनमें 10 प्लास्टिक के थैले छिपे थे। इनमें हरे रंग का नशीला पदार्थ भरा था। शुरुआती जांच में यह उच्च गुणवत्ता वाला गांजा पाया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें