राज्य हज कमेटी के मुताबिक 35 हजार हज आवेदन आ चुके हैं जबकि इस बार केवल 23,668 का कोटा ही निर्धारित हुआ है।
लाटरी के तहत 23,668 हज यात्रियों का चयन होना है। कोटे के आधार पर चयन प्रक्रिया को लेकर लापरवाही जारी है। राज्य हज कमेटी ने अभी तक लाटरी को लेकर पुख्ता तैयारी भी नहीं की है।
कमेटी कार्यालय के अधिकारी फोन उठाने से परहेज कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि राज्य हज कमेटी के कर्मचारी व अधिकारी सूचनाएं तक नहीं दे रहे। वे हज संबंधी कार्य से ज्यादा चुनाव को लेकर सक्रिय हैं।
राज्य हज कमेटी का पिछले साल का 32 हजार का कोटा इस बार 23 हजार के करीब ही सिमट गया। इस नाते हज आवेदक चिंतित हैं कि उनका नाम लाटरी में आएगा या नहीं।