यूपी में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को काली कलुटी बताकर उसे जान से मारने की कोशिश की।ऐसा मामला श्रावस्ती में सामने आया, जहां एक युवक ने पत्नी के सांवले रंग के कारण उसकी जान का दुश्मन बन बैठा।
माता-पिता संग मिलकर उसने पत्नी को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया फिर उसे घर के पीछे कुएं में फेंक दिया।युवती की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
पीड़िता के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला सोनवा थाने का कहकर पल्ला झाड़ लिया है। बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के बेरिया गांव निवासी राम किशोर ने बेटी नीलम कुमारी की शादी तीन वर्ष पूर्व सोनवा क्षेत्र के बनियागांव के प्रदीप से की थी।