फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने गला घोंटकर मार डाला

Wed, 27 May 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निशा शर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
आलमबाग। शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर निशा शर्मा उर्फ उषा (40) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके पति सतीश शर्मा पर लगा है। पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य विक्रांत वीर सिंह ने बताया कि आशियाना के बंगला पुल स्थित चंद्रिका देवी मंदिर के पास झोपड़ी में रहने वाली निशा दूसरों के घरों में काम करती थीं। पति सतीश बेरोजगार है और शराब का आदी है। निशा का बड़ा बेटा आयुष (18) मजदूरी करता है, जबकि बेटी आराधना (13) भी लोगों के घरों में काम करती है। छोटा बेटा अंश (8) शारदानगर रुचिखंड निवासी नानी जगरानी के पास रहता है। मंगलवार सुबह आयुष, आराधना और निशा काम पर चले गए। दोपहर में निशा के काम से लौटने के बाद सतीश नशे में घर पहुंचा और शराब के लिए रुपये मांगे। निशा के मना करने पर दोनों में कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर सतीश ने निशा का गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी सतीश वहां से भाग निकला।
दोपहर एक बजे बेटी घर पहुंची तो मां का शव देखा
दोपहर करीब एक बजे आराधना लौटी तो उसने मां को फर्श पर मृत पड़ा देखा। आराधना की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर डीसीपी, इंस्पेक्टर और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ नमूने जांच के लिए एकत्र किए। पुलिस आरोपी सतीश की तलाश में लगी तो वह घर से कुछ दूरी पर नशे की हालत में मिल गया। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन


आए दिन होता था दंपती में विवाद
निशा की मां जगरानी ने बताया कि वे लोग मूलरूप से बहराइच के फखरपुर के ईनेहनापुर गांव के रहने वाले हैं। 20 वर्ष पहले निशा की शादी सतीश से हुई थी। नशे की लत के कारण सतीश ने सेक्टर-एल स्थित अपना मकान भी बेच दिया था। दोनों में आए दिन विवाद होता था। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि जगरानी की तहरीर पर सतीश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

निशा शर्मा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें