फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में टीवी है... डिश कौन सा लगा

विज्ञापन
मकान मालिक से सवाल पूछते प्रगणक अजय कुमार।
विज्ञापन
लखनऊ। सुनिए, हम जनगणना करने आए हैं। आपके, घर में टीवी है। डिश कौन सा लगा है... फ्री डीटीएच है या कोई और। घर में स्कूटी है...। घर- घर पहुंच रहे प्रगणक लोगों से इसी तरह के सवाल पूछकर पोर्टल पर जवाब अपलोड कर रहे हैं। कभी-कभार सवालों का जवाब हासिल करने में प्रगणकों को मशक्कत भी करनी पड़ रही है। कुछ स्थानों पर पहचान पूछने के साथ ही लोग प्रगणक की फोटो भी खींचते हैं।
विज्ञापन


जनगणना में स्वगणना के बाद अब मकानों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से जरूरी जानकारी जुटा रहे हैं और मकानों पर नंबर डाल रहे हैं। मंगलवार को इंदिरानगर में प्रगणक अजय कुमार गृहस्वामियों से जानकारी जुटाते दिखे। एक मकान का दरवाजा खटखटाने पर काफी देर बाद महिला बाहर निकली। पहले तो उसने प्रगणक से ही कई सवाल किए। परिचय देने के बाद प्रगणक ने मुखिया का नाम पूछा। अगला सवाल था कि घर में टीवी है। इस पर महिला ने कहा कि आज के समय टीवी तो सभी घरों में होता है, उनके घर भी है। घर में स्कूटी और कार होने के सवाल का जवाब महिला ने हिचकिचाते हुए हां में दिया।

घर में कितने कमरे हैं, इस सवाल के जवाब में पहले दो और बाद में पांच कमरे होने की जानकारी दी गई। अगला सवाल था कि परिवार में विवाहित जोड़े कितने हैं। इस पर महिला ने बेटे की शादी होने की जानकारी दी। कुछ अन्य सवालों के बाद घर पर नंबर डालकर प्रगणक ने दूसरे घर की घंटी बजाई।
विज्ञापन




दूसरी मंजिल से नीचे उतरे नहीं, बालकनी से ही दिया जवाब

प्रगणक ने एक अन्य घर में घंटी बजाई तो पहले तल पर मौजूद गृहस्वामी ने नीचे आना भी जरूरी नहीं समझा। बालकनी से ही सवालों के जवाब दिए। घर में टीवी, लैपटॉप, कार होने की जानकारी दी। कहा कि दो बेटे दूसरी जगह रह रहे हैं, उनका विवरण वहीं दर्ज किया जाएगा। एक अन्य घर में महिला ने प्रगणक के सभी सवालों का जवाब दिया और कहा कि जनगणना के बारे में पहले से पता है।

आजकल बहुत फ्राॅड है, लाओ फोटो खींच लें

एक घर में महिला ने पहले तो जनगणना से संबंधित सभी सवालों के जवाब दिए। बाद में प्रगणक से उसके बारे में पूरी जानकारी ली। बच्चे से मोबाइल मंगाकर प्रगणक का फोटो खींचा और कहा कि आजकल बहुत फ्राॅड चल रहा है। सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें