फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: पति ने चाकू से रेता पत्नी का गला, एक साल पहले ही भगा कर की थी शादी

Sat, 23 Mar 2019 08:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
विज्ञापन
1
विज्ञापन
गोंडा में शनिवार शाम एक युवक ने अपनी पत्नी की सरेआम गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से चाकू लहराते हुए भाग निकला। सूचना मिलने पर भभुआ पुलिस ने उसे कत्ल में इस्तेमाल चाकू समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन


घटना शनिवार की शाम करीब 4 बजे की है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कूरी खास निवासी दीपू कश्यप अपनी पत्नी पायल (25 ) की सरयू रेलवे स्टेशन के पीछे खेतों में लगी फसल के बीच में  गला रेत कर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने उसे हाथ में चाकू लहराते व भागते हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली करनैलगंज के भभुआ पुलिस चौकी इंचार्ज संजय तोमर को दी। 

पुलिस ने उसे भागते हुए आला कत्ल समेत पकड़ लिया। बताया जाता है कि दीपू कश्यप लखनऊ में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वहीं से पायल को करीब एक वर्ष पूर्व भगा कर लाया था और मंदिर में शादी कर ली थी। बीच-बीच में दीपू गांव से बाहर भी रह रहा था। शनिवार को अचानक अपनी पत्नी को गांव से बाहर सरयू रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ी व खेत के बीच में ले जाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर कुछ लोगों ने देखा और उससे पूछा यह तूने क्या किया तो उसने जवाब दिया कि उसकी पत्नी ने मारने वाला काम किया था तो मैंने उसे मार दिया। इतना कहने के बाद ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी उसे पकड़ लिया गया। 

पहुंची पुलिस ने महिला का शव करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ सुरेश चंद्रा व डॉ मुदस्सिर ने महिला को मृत घोषित किया। घटना की सूचना के बाद मौके पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दूबे पहुंचे और आरोपी युवक से पूछताछ किया। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। महिला का नाम पायल बताया जा रहा है। घटना क्यों की गई यह पूछताछ के बाद पता लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें